Demand to improve the haphazard traffic system of Almora, ban vehicles entering the market despite restrictions
अल्मोड़ा, 11 नवंबर 2020- अल्मोड़ा में एक बार फिर यातायात व्यवस्था पटरी से उखड़ने लगी है|
त्यौहारी सीजन में पुरे शहर में विभिन्न स्थानों पर जाम दिख रहा है तो रही सही कसर वाहनो के लिए प्रतिबंधित बाजार में घुस रहे वाहनों ने पूरी कर दी है इससे नगर की यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त सी हो गई है|
नगर के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी व संजय पांडे ने इस समस्या के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है|
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर की एलआर साह रोड, लिंक रोड, धारानौला रोड, एनटीडी बाजार रोड व माल रोड पर लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है| आए दिन लंबा जाम लग रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है|
पत्र में एलआरसाह मार्ग में सुबह 8:30 से शाम 8:30 तक बड़े निजी व सार्वजनिक वाहनों के आवागमन को बंद करने की भी मांग की गई| वहीं सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनो के लेकर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की मांग की गई|इस संबंध में 10 सूत्रीय सुझाव भी लिखे गए|
यह भी कहा है कि अल्मोड़ा के मिलन चौक से लेकर सिद्धनौला मंदिर तक लोग वाहनों के लिए बंद बाजार में लोग वाहन लेकर जा रहे हैं उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए|


from उत्तरा न्यूज https://ift.tt/35oalyV
0 टिप्पणियाँ