यात्रीगण ध्यान दें, त्योहारों से पहले कैंसल हो गई हैं देहरादून- दिल्ली रूट की ये ट्रेनें

देहरादून राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के चलते ट्रैक जाम होने के चलते रेलवे ने देहरादून-दिल्ली रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। त्योहार से पहले घर जाने वाले लोगों को रेलवे के फैसले से मायूसी हो सकती है। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेन के कैंसल होने की वजह भी स्पष्ट नहीं की गई है। रेलवे ने 12 से 13 नवंबर तक देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस कैंसल कर दी है। साथ ही 13 नवंबर को देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस भी रद्द कर दी है। दरअसल हरिद्वार-लक्सर सेक्शन पर ज्वालापुर और इक्कार स्टेशन के बीच एनएचएई द्वारा दो लेन गिर्डर पर काम चल रहा है। इसी वजह से रेलवे ने ये दो ट्रेनें रद्द कर दीं। इसके अलावा मसूरी एक्सप्रेस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी 11 से 21 नवंबर तक रद्द कर दी गई है लेकिन रेलवे अथॉरिटी ने इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया है। इसी तरह राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के चलते देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस भी 11 और 12 नवंबर को कैंसल कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चार ट्रेनें और कैंसल की गई हैं।
https://ift.tt/3po79Ll

from Dehradun News, Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, देहरादून समाचार, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/36yS7tU

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ