टिहरी, रूद्रप्रयाग व चमोली भ्रमण पर मंत्री सतपाल महाराज! विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सन्दीप बर्तवाल/देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज आज 2 व 3 नवम्बर 2020 से विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पर्यटन मंत्री का 2 नवम्बर को टिहरी व 3 नवम्बर को रूद्रप्रयाग जिले में कार्यक्रम हैं, जहां मंत्री सतपाल महाराज सिंचाई विभाग व अन्य विभागों की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

रूद्रप्रयाग जनपद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल ने जानकारी दी कि पर्यटन, सिंचाई, जलागम प्रबंधन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज 2 नवंबर 2020 को टिहरी पहुँच कर पहले भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे उसके पश्चात जनपद में सिंचाई विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वहीं सतपाल महाराज 03 नवंबर को प्रातः 11ः30 बजे तिलवाड़ा में लाटा बाबा गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के पश्चात रुद्रप्रयाग जनपद में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

रूद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में कार्यक्रम की रूपरेखा

11 बजे स्वागत
11ः30 बजे लोकार्पण
12 बजे पत्रकार वार्ता
12ः30 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट
1ः30 बजे भोजन

रूद्रप्रयाग जनपद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल ने जानकारी दी कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपराह्न 2ः00 बजे तिलवाडा से प्रस्थान कर गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए जोशीमठ पहुॅच कर यहाॅ पर्यटक आवास गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 04 नवंबर को वह प्रातः 10 बजे पार्टी कार्यालय जोशीमठ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करने के बाद 11 बजे जोशीमठ में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे।

जिसमें औली में ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंग योजना का लोकापर्ण, श्री बद्रीनाथ धाम में कुकिंग गैस एजेन्सी निर्माण कार्य का शिलान्यास, केन्द्रीय वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत देवलीबगड़ का विकास कार्य का लोकापर्ण तथा बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में सिमली के निकट स्मृति द्वार का लोकापर्ण शामिल है। इसके बाद वह मध्याहन 2 बजे जोशीमठ से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।

The post टिहरी, रूद्रप्रयाग व चमोली भ्रमण पर मंत्री सतपाल महाराज! विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास appeared first on पहाड़ी खबरनामा.



from पहाड़ी खबरनामा https://ift.tt/34PaxGM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ