घनसाली- तोली-जखणा-विनयखाल लिंक मोटर मार्ग एवं मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन

मनमोहन सिंह रावत@ बूढ़ाकेदार घनशाली। भिलंगना विकासखण्ड़ के थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र के तोली-जखणा-विनयखाल लिंक मोटर मार्ग एवं मोबाइल कनेक्टिविटी ना होने के संदर्भ में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुणोदय सिंह नेगी के द्वारा आज जिलाधिकारी टिहरी को उप जिला अधिकारी घनसाली के माध्यम से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि क्षेत्र के मेड, मारवाड़ी, निवाल गॉव, कोटी, अगुंडा, तितरूणा, पिंसवाड, गंगी, गेवाली, तोली, जखणा, गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी ना होने के कारण क्षेत्र के स्कूली बच्चों को आज के युग में ऑनलाइन पढ़ाई की मार झेलनी पड़ रही है वही वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया है कि जहां सरकार पलायन पर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, वहीं घनसाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी एव तोली जखडा विनय खाल लिंक मोटर मार्ग पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो इसके लिए व्यापक आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।

जबकि तोली जखाडा बिनयखाल लिंक मोटर मार्ग का 2013 में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी मगर इतने सालो मे रोड की सर्वे कर मात्र डीपीआर ही तैयार की गई है मगर आज तक यह रोड नहीं बन पाई है अरुणोदय नेगी का कहना है सरकार एंव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी अनदेखी की गई है जिससे कि ग्रामीण आज भी कई मील पैदल चलने को मजबूर है।

The post घनसाली- तोली-जखणा-विनयखाल लिंक मोटर मार्ग एवं मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन appeared first on पहाड़ी खबरनामा.



from पहाड़ी खबरनामा https://ift.tt/3mkwILg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ