उत्तरकाशी।। मित्र पुलिस इस वक्त दोहरी भूमिका निभा रही है। एक कोरोनावीर के रूप में दूसरा समाजसेवा के रूप में। ऐसी की एक मिसाल पेश की है उत्तरकाशी थाना कोतवाली में तैनात महिला एसआई ने। उन्होंने रक्तदान कर एक प्रसव पीड़िता की जान बचाई है। रक्त चढ़ने के बाद महिला ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। महिला के परिजनों ने पुलिस के प्रति गहरा आभार जताया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो उसका हिमोग्लोविन काफी कम था। डॉक्टरों ने परिजनों से रक्त की व्यवस्था के बाद ही प्रसव कराने का सुझाव दिया। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। इस बात की जानकारी जब रेडक्रॉस को मिली तो उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रसव पीड़िता को “ओ” नेगेटिव रक्त की जरूरत की सूचना पुलिसकर्मियों को दी तो थाना कोतवाली की बाजार चौकी इंचार्ज मनीषा नेगी जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक में पहुंच गई। उन्होंने एक यूनिट रक्तदान किया। रक्त चढ़ाने के बाद प्रसव पीड़िता ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। रेडक्रॉस समेत महिला के परिजनों ने मित्र पुलिस की भूमिका की सराहना की है।
The post रक्तदान कर महिला एसआई मनीषा नेगी ने गर्भवती की बचाई जान appeared first on पहाड़ी खबरनामा.
from पहाड़ी खबरनामा https://ift.tt/3lUUoWQ
0 टिप्पणियाँ