उत्तरकाशी।। यूपी प्रयागराज में कुम्भ मेले (Kumbh Mela) की डियूटी के दौरान अपनी कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूक रहने वाले सब इंस्पेक्टर सैंकी कुमार को एसपी पंकज भट्ट ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि कुंभ 2019 प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। इस आयोजन के दौरान उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट रूप से कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया गया । पुलिस अधीक्षक ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए पुलिसकर्मीयों की सराहना की और 15 सब इंस्पेक्टरों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र व कुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था।
इसी क्रम में पुरोला थाने में तैनात एसआई शैंकी कुमार को उत्तरकाशी पुलिस कार्यालय में कुंभ सेवा मेडल प्रदान किया है। उधर पुरोला थाने के एसओ प्रदीप तोमर ने एसआई शैंकी कुमार को शुभकामनाएं दी।
The post कुम्भ ड्यूटी 2019 में गए एसआई शैंकी कुमार कुंभ सेवा मैडल से सम्मानित appeared first on पहाड़ी खबरनामा.
from पहाड़ी खबरनामा https://ift.tt/2FFtHVA
0 टिप्पणियाँ