चमोली- जि0पं0 अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने जोशीमठ के सीमान्त गांवों में पहुच सुनी जनसमस्याऐं

सन्दीप बर्तवाल/चमोली। चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष ने ढाक वार्ड के सीमान्त सीमावर्ती गांव नीती, गमशाली, बाम्पा, फरकिया, कैलाशपुर, मेहरगाव, मलारी, कोषा, झेलम, जुमा, तमक आदि दूरस्थ गांवों में जाकर ग्रामीणों की जनसमस्याए सुनी और समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वो वैश्विक महामारी में जनता के साथ खड़ी है और जनता की हर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

वही रजनी भंडारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचने के लिए ग्रामीणों को सुरक्षित व सावधानियां बरतने के सुझाव दिये, और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला मंगल दलों को मास्क, थर्मामीटर मशीन (थर्मल स्क्रीनिंग मशीन) दवाई छिडकाव की स्प्रे मशीनें, फिनाइल, बिलिचिंग पाउडर, छिडकाव दवाईया का वितरण किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उनके साथ बीरेन्द्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चमोली, रोहित परमार अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी जोशीमठ, शैलेन्द्र पंवार अध्यक्ष नगरपालिका जोशीमठ, हरीश परमार प्रमुख जोशीमठ भी मौजूद रहे।

वही विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में सूरज शैलानी सदस्य उर्गम वार्ड, मलारी प्रधान मंगल सिंह राणा, कैलाश पुर प्रधान सरिता देवी, रैणी प्रधान शोभा राणा, नीती प्रधान माहेश्वरी देवी, बाम्पा प्रधान पिताम्बरी देवी, गमशाली प्रधान जशोदा देवी, कोषा प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत, झेलम प्रधान देवेश्वरी देवी, तोलमा प्रधान बलवन्त सिंह पंवार, ठाकुर सिंह राणा, सुपिया सिंह राणा, शंकर सिंह राणा, धीरेन्द्र गडोडिया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, महिला जिलाध्यक्ष देवेश्वरी देवी शाह, रूप सिंह फर्स्वाण, मनोज रावत, रजनीश पंवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल रतुडी, पूर्व सैनिक विक्रम भुजवाण, विक्रम फर्स्वाण पूर्व प्रधान करछो, प्रदीप भटट, मीना डिमरी, हरेन्द्रसिहं राणा महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी जोशीमठ, यशपाल डुंगरियाल, लक्ष्मण सिंह, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

The post चमोली- जि0पं0 अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने जोशीमठ के सीमान्त गांवों में पहुच सुनी जनसमस्याऐं appeared first on पहाड़ी खबरनामा.



from पहाड़ी खबरनामा https://ift.tt/3maUnOR

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ