सन्दीप बर्तवाल/चमोली। नगर पंचायत पोखरी में इन दिनों पानी को लेकर आमजन बेहद परेशान नजर आ रहा है, पानी की किल्लत पिछले पांच दिनों से बनी हुई है दरअसल पोखरी पुनर्गठन पेयजल योजना की जो पाईपलाइन हैं वो आजकल आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी है जिसके चलते पोखरी के होटल स्वामी व आमजन बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में जहाँ पूरा देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है वही पोखरी के लोग पानी न होने से दोहरी मार झेल रहे हैं।
इसे विभाग की उदासीनता कहे या फिर जनप्रतिनिधियों का ढीला रवैया जो कि सभी समस्याओं के निकारकण के बजाए गहरी नींद में नजर आ रहे हैं छात्रसंघ अध्यक्ष पोखरी अभिषेक बर्त्वाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से पानी की भारी समस्याएं बनी हुई है लेकिन जलसंस्थान द्वारा अभी तक क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को न जोड़ना साफ साफ विभाग की उदासिनता व लापरवाही को दर्शाता है। जबकि जल संस्थान द्वारा पानी के लिए कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी नही की गयी है। यदि विभाग द्वारा सीघ्र ही पेयजल लाइन को सुचारू नही किया जाता है तो आमजन के साथ मिलकर आंदोलन व जलसंस्थान का घेराव किया जाएगा।
वही दूसरी ओर जल संस्थान के जे ई योगेंद्र धौंडियाल ने कहा पोखरी पुनर्गठन पेयजल योजना की पाइप लाइन आजकल आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गये है अभी तक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का पता नही चल पाया है हमारी पूरी टीम योजना के स्रोत की ओर गयी हुई है जैसे ही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हिस्सा मिलता है तुरंत ही पाइपलाइन को ठीक कर दिया जाएगा, हमारे कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं जबकि गोपेश्वर से जलसंस्थान का टैंकर भी मंगाया गया है परंतु जगह जगह सड़क टूटने से अभी तक नही पहुच पाया है।
The post पोखरी में पानी को लेकर मचा हाहाकार! आमजन परेशान, पांच दिनों से हो रही पानी की भारी किल्लत appeared first on पहाड़ी खबरनामा.
from पहाड़ी खबरनामा https://ift.tt/2DS2e2j
0 टिप्पणियाँ