उत्तराखंड में गंगोत्री विधानसभा का मिथक वर्षों से आज तक बरकरार है।। इस लिहाज से गंगोत्री विधानसभा सीट आगामी 2022 में यह निर्णय करेगी की प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी।
राज्य बनने के बाद यहाँ भाजपा-कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने चुनाव में जीत दर्ज की आज भी स्तिथि यह है कि विजय पाल सजवाण और वर्तमान विधायक गोपाल रावत को तीसरा कोई नेता पटखनी नही दे पाया।।।हालांकि ऐसा नही है कि यहाँ के लोग बदलाव नही चाहते मगर तीसरा कोई नेता जनता का विश्वास नही जीत पाया यही वजह रही कि कभी कांग्रेस के विजय पाल सजवाण जीते तो कभी बीजेपी के गोपाल रावत.. नाम न लेने की शर्त पर भाजपा के ही एक नेता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को गंगोत्री विधानसभा में विकासपुरुष बोलते हैं,उन्होंने कहा कि सजवाण ने अपनी विधानसभा में जनहित से जुड़े ऐतिहासिक काम किये हैं। और सजवाण नेतृत्व करना जानते हैं।
साथ ही जब गंगोत्री के वर्तमान विधायक गोपाल रावत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा यह मेरे से मत पूछिए हमने कहा आप भाजपा के नेता तो हैं, उन्होंने अजीबोगरीब बात कही तो हमने कहा कोई विधायक खराब नही होता यह पब्लिक का कमजोर प्रबंधन होता है। इसलिए हमने भी भाजपा के उन नेता जी को जवाब दिया कि तुम्हें पता है गोपाल रावत करीब 18 हजार वोटों से जीते हैं। लेकिन अब भाजपा के वर्तमान विधायकों के लिए 2022 की राह आसान नही है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार टिहरी और उत्तरकाशी की विधानसभाओं से करीब 5 से 6 विधायकों के टिकट कटने की बात कही जा रही है। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि गंगोत्री सीट से विजय पाल सजवाण को भी 2022 में भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा 2022 में पुनः राज्य में काबिज होना चाहती है। इसके लिए उनके पास एक-एक वर्तमान विधायक औऱ पूर्व विधायक का रिपोर्ट कार्ड है। ऐसे में बीजेपी पार्टी कांग्रेस के जिताऊ कैंडिडेट्स को अपनी पार्टी में लाना चाहते है। मुख्यतः गंगोत्री,यमुनोत्री, प्रतापनगर,घनसाली, टिहरी,धनोल्टी विधानसभा शामिल है। इससे यह बात तो तय है कि बीजेपी के वर्तमान विधायकों को तगड़ा झटका लगेगा।गंगोत्री विधानसभा का अभी तक का यह सच बरकरार है कि जिस पार्टी का नेता जीतता है तो उसी की सरकार राज्य में बनेगी। हालांकि यह सभी बातें भविष्य को लेकर है,लेकिन राजनीति में सदैव अटकलों का बाजार गर्म रहता है।
गंगोत्री विधानसभा के संभावित प्रत्याशी
विजय पाल सजवाण
गोपाल रावत
पवन नौटियाल
जगमोहन रावत
भूपेंद्र चौहान
प्रदीप भट्ट
विष्णुपाल रावत
The post 2022 में भाजपा विधायकों के कटेंगे टिकट,कांग्रेसियों की वापसी appeared first on पहाड़ी खबरनामा.
from पहाड़ी खबरनामा https://ift.tt/2QqVOdm
0 टिप्पणियाँ