लॉकडाउन: गंगाजल-गुफा में जीवन, 6 विदेशियों ने यूं गुजारे 25 दिन

देहरादून ऋषिकेश की गुफा से मिले छह विदेशियों के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। लॉकडाउन से पहले ये होटलों में टिके थे। लेकिन जब उनके पास पैसे खत्म हो गए तो वे गंगा किनारे गुफा में पहुंच गए। इन विदेशी नागरिकों ने 25 दिन गुफा में ही गुजार दिए। बताया जा रहा है कि खाना पकाने के लिए वे गंगाजल उपयोग में ला रहे थे। लक्ष्मण झूला पुलिस ने शनिवार को स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद इन विदेशी नागरिकों को गुफा से पकड़ा था। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। ये लोग अमेरिका, फ्रांस, तुर्की, युक्रेन के रहने वाले हैं। इनकी पहचान युक्रेन के ओले सैंडेस्की और ओकसाना क्रावचुक, तुर्की के मर्व तुरहान, अमेरिका के माइकल राफेल फाल्कोन और फ्रांस के लैडिस्ला ल्यूकास के रूप में हुई है। वे सभी 24 मार्च तक होटल में रुके हुए थे। पुलिस का कहना है कि होटल छोड़ने के बाद विदेशी सैलानी एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद सभी ने नीलकंठ रोड पर गंगा किनारे स्थित एक गुफा में शिफ्ट होने का फैसला लिया। विदेशी नागरिक गुफा के पास ही बाजार से राशन और सब्जियां लाकर खाना बना रहे थे। इसके साथ ही पीने और नहाने के लिए वे गंगाजल का इस्तेमाल कर रहे थे। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस गुफा तक पहुंची। एहतियातन सभी विदेशियों को स्वर्गाश्रम में क्वारंटीन किया गया है। पुलिस ने बताया है कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किसी भी विदेशी नागरिक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
https://ift.tt/3brp1hd

from Dehradun News, Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, देहरादून समाचार, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3brLXg2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ