Uttarakhand में कब और किस समय खुलेगी जरूरी सामान की दुकानें?

देहरादून: बाजारों में भीड़भाड़ को रोकने के लिए उत्तराखंड (uttarakhand) सरकार ने शुक्रवार को जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को तीन घंटे से बढ़ाकर छह घंटे के लिए खोलने का निर्णय लिया है.

अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि जरूरी सामान वाली दुकानें कल सुबह सात बजे से एक बजे तक खुलेंगी जिससे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे अहम सामाजिक मेल मिलाप से दूरी के नियम का बेहतर तरीके से पालन किया जा सके. अभी तक लॉकडाउन के दौरान सुबह सात बजे से 10 बजे तक दुकानें खुल रही थीं जिससे दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ जमा हो रही थी. अधिकारियों ने बताया कि सब्जियां, फल और दूध पूरे दिन उपलब्ध रहेंगे और सब्जी विक्रेता घर-घर जाकर सब्जी बेच सकेंगे.

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (jairam thakur) ने गुरुवार को कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन (luckdown) के दौरान राज्य में लगाए गए कर्फ्यू में रोजाना पांच घंटे की ढील दी जाएगी. ठाकुर ने गुरुवार को शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस राहत की घोषणा की. उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी आवश्यक वस्तुएं खरीदने या उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्फ्यू में रोजाना सुबह सात बजे से दोपहर तक ढील दी जाएगी ताकि उन्हें कम से कम असुविधा हो. उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने में लोगों को कोई असुविधा न हो.

The post Uttarakhand में कब और किस समय खुलेगी जरूरी सामान की दुकानें? appeared first on पहाड़ी News.



from पहाड़ी News https://ift.tt/33WavLu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ