नई दिल्ली: मेडिकल डिवाइस बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एबॉट लेबोरेटरीज ने कोरोनावायरस (coronavirus) के संक्रमण की जांच के लिए एक पोर्टेबल टेस्ट का प्रदर्शन किया है. कंपनी का दावा है कि यह टेस्ट पांच मिनट में इस बात का पता लगा सकता है कि कोई व्यक्ति कोरोनावायस से संक्रमित है या नहीं. कंपनी ने कहा कि इससे तेजी से कोरोनावायरस के मामलों की जांच हो सकेगी. कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि यह टेस्ट उसके ID NOW प्लेटफॉर्म पर होगा. यह एक छोटा, हल्का और पोर्टेबल डिवाइस है, जो मोलिक्यूलर प्रौद्योगिकी पर काम करता है.
नई किट को मिली मंजूरी- एबोट का कहना है कि कोरोना वायरस (COVID-19) का पता लगाने के लिए अभी तक इस्तेमाल किए नूमने सही पाए गए हैं. इसके तीव्र, पोर्टेबल, पॉइंट-ऑफ-केयर मॉलिक्यूलर जांच के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन (EUA) मिल चुका है.
सिर्फ 5 मिनट में पता लग जाएगा- एबोट का दावा है कि आईडी नाउ Covid-19 टैक्स के जरिये पॉजिटिव केस की जानकारी सिर्फ 5 मिनट में पता लग जाएगी. वहीं, निगेटिव होने की जानकारी 13 मिनट में आएगी. कंपनी का कहना है कि आईडी नाउ Covid-19 टेस्टिंग के एक हफ्ते बाद हमने एबोट M2000 रियलटाइम एसएआरएस-सीओवी -2 ईयूए की टेस्टिंग शुरू की है, जो दुनिया भर में अस्पताल और लैब्स में हो रही है. एम 2000 रियलटाइम सिस्टम पर चलता है. अगर सब सही रहा है तो रियल टाइम टेस्टिंग भी जल्द शुरू करेंगे.
न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एबोट की नई जांच किट बड़ा गेम चेंजर होगी, क्योंकि मौजूदा समय में अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों में भी प्रयोगशाला परीक्षण के लिए 24-48 घंटे खुली हैं. ये टेस्ट बहुुत महंगा और समय लेने वाला है. पहले सैंपल इकट्ठे किए जाते है. फिर उसे आरटी-पीसीआर जांच के माध्यम से प्रयोगशाला में सैंपल का टैस्ट किया जाता है.
The post बड़ी खबर: इस नए किट को मिली मंजूरी, सिर्फ 5 मिनट में करेगी कोरोना वायरस की जांच appeared first on पहाड़ी News.
from पहाड़ी News https://ift.tt/2xrQIr0
0 टिप्पणियाँ